स्पिक मैके संस्था द्वारा रा.उ.मा.वि. श्रीकोट गंगानाली में ओडिसी नृत्य कर्यक्रम

0
1131
SPIC-MACAY

श्रीनगर गढ़वाल: भारत की प्रतिष्ठित संस्था स्पिक मैके (SPIC MACAY) के सौजन्य से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली में ओडिसी नृत्य का भव्य कर्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नृत्यांगना अभयालक्ष्मी बालकृष्णन द्वारा ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। ओडिसी उडीसा का शास्त्रीय नृत्य है। भगवान पुरी जगन्नाथ स्वामी की स्तुति में यह नृत्य मंगलाचरण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। चौका, त्रिभंगी और पंल्लवी के बारे मे जानकारी एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।SPIC-MACAY

दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत लोक कलाओं और लोक संस्कृति के संरक्षण, सम्वद्धर्न के प्रोत्साहन व संरक्षण के लिए कार्य करने वाली स्पिक मैके (SPIC MACAY) संस्था की स्थापंना 1977 में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पंद्मश्री किरन सेठ ने की थी। स्पिक मैके संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में देशभर के 25 लोगों में उत्तराखण्ड के पंरवेज अहमद भी शामिल हैं। स्पिक मैके सालभर में 8000 से अधिक कार्यक्रम विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं व विश्व विद्यालयो में करती है। यह कार्यक्रम भारतवर्ष के 300 चैप्टर्स व दुनियाभर के 20 चैप्टर्स के माध्यम से होते है। इन कार्यकर्मो में लगभग 30 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। स्पिक मैके के कार्यक्रमो में पं. बिरजू महाराज, पं. हरि प्रसाद चौरसिया, रोनू मजूमदार, उस्ताद जाकिर हुसैन,  शबाना आज़मी, श्याम बेनेगल, तेजन बाई, पंडित जसराज, पं. विश्वमोहन भट्ट के साथ ही कव्वाली,  शायर, विभिन्न लोक कलाओं के कलाकार शिरकत करते रहे है।

स्पिक मैके इस समृद्धि एवं विविध सांस्कृतिक ताने-बाने को इस देश के युवकों में शास्त्रीय कलाओं के माध्यम से और उनके उपाख्यानों,  कर्मकांडों,  पौराणिक कथाओं एवं दर्शन के साथ एवं उनके गहरे एवं सूक्ष्म मूल्यों की जागरुकता निर्मित करने में सहायक होता है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जेपी भट्ट, विनय किमोठी, सुरेन्द्र प्रसाद बडोला, सुधीर डंगवाल, मुकेश काला, पुष्पा डोभाल, एआर साहनी, सुरेन्द्र रावत, श्रीमती रश्मि गौड, आरती थपंलियाल, जगदम्बा नौटियाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:

स्पिक मैके संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल श्रीनगर गढ़वाल के रंगकर्मी परवेज अहमद का हुआ सम्मान

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here