Home देश-विदेश 12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन,...

12 से 14 साल के बच्चों को आज से लगेगी कोरोना वैक्सीन, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Corona Vaccination: देशभर में आज यानी 16 मार्च 2022 से 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण शुरू हो गया है. आज से कोई भी बच्चा वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल (https://www.cowin.gov.inl) और सरकार की ओर से बताए गए अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है. साथ ही आज से 60 साल की उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज भी दी जाएगी. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि 16 मार्च यानी कल से देश में 12-14 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा.

12 से 14 साल के बच्चे के टीकाकरण के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  1. https://www.cowin.gov.in/ लिंक पर क्लिक कर को-विन पोर्टल खोलें
  2. अपने बच्चे को कोविड-19 टीकाकरण के लिए पंजीकृत करने के लिए “रजिस्टर/साइन इन” टैब पर क्लिक करें
  3. फोन नंबर और प्राप्त ओटीपी के साथ लॉग इन करें
  4. यदि आप उसी फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं जिसके साथ आपने टीकाकरण के लिए पहले पंजीकरण किया है तो ऊपरी दाएं कोने पर सदस्य जोड़ें बटन पर क्लिक करें.
  5. यदि आप एक नए फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं तो सीधे सदस्य जोड़ें बटन पर टैप करें.
  6. बच्चों के मामले में, आपको कुछ दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि अपलोड करने के लिए कहा जाएगा. दस्तावेजों के अभाव में, बच्चे पंजीकरण के लिए स्कूल आईडी कार्ड भी अपलोड कर सकते हैं.
  7. बुजुर्ग नागरिक पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड या फोटो के साथ पेंशन दस्तावेजों का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा.
  8. ओटीपी डालने के बाद कैंडिडेट अपना स्थान, पिनकोड, आदि दर्ज करके अपना स्लॉट बुक करना शुरू करें और उसके बाद बुक अपॉइंटमेंट पर टैप/क्लिक करें.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार, देश में अभी तक कुल 4,24,46,171 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है. इसके अलावा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 180.40 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.