श्रीलंका: सीरियल बम धमाकों में 10 भारतीयों सहित 310 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा घायल

0
584
bomb-blast-colomo srilanka-church

नई दिल्ली: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह ईस्टर के पवित्र मौके पर एक के बाद एक 8 सीरियल बम धमाकों में 10 भारतीय नागरिकों सहित 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। राजधानी कोलंबो में रविवार सुबह गिरजाघरों और पांच सितारा होटलों एक के बाद एक हुए 6 सीरियल बम विस्फोट हुए। उसके बाद दोपहर में भी 2 होटलों में बम ब्लास्ट हुए हैं। मरने वालों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया कि ‘भारतीय उच्चायोग ने कोलंबो में बताया कि नेशनल हॉस्पिटल ने उन्हें तीन भारतीय नागरिकों की मौत की सूचना दी है। उनके नाम लक्ष्मी नारायण, चंद्रशेखर और रमेश हैं।

सूत्रों के मुताबिक आज सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 8:45 बजे पहला धमाका कोलंबो में सैंट एंटनी चर्च और दूसरा धमाका राजधानी के बाहर नेगोम्बो कस्बे के सेबेस्टियन चर्च में हुआ। जबकि तीसरा धमाका पूर्वी शहर बाट्टिकालोआ के चर्च में हुआ। इसके अलावा 3 पांच सितारा होटलों द शांगरी ला, द सिनामॉन ग्रैंड और द किग्सबरी में बम ब्लास्ट हुए हैं। इसके बाद दोपहर में 2 अन्य होटलों में भी बम धमाके हुए हैं। इस तरह कुल 8 सिलसिलेवार बम धमाकों में अबतक कुल 300 लोगों के मरने की खबर हैं जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चर्चों में यह धमाके उस समय हुए जब बड़ी संख्या में लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे। अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें:

8 सीरियल बम धमाकों से थर्राया श्रीलंका, अब तक 185 की मौत, 500 से ज्यादा घायल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here