श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल निवासी एडीजी अनिल कुमार को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा। श्रीनगर में श्रीराम ज्वेलर्स के नाम से मशहूर ज्वेलरी शॉप के मालिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता राजीव बिश्नोई के बड़े भाई अनिल कुमार बिश्नोई वर्तमान में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में अतिरिक्त महानिदेशक (एडिशनल डायरेक्टर जनरल) के पद पर चंडीगढ़ में सेवारत रहकर पाँच राज्यों की कमान संभाल रहे हैं। अनिल कुमार को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट अवार्ड दिए जाने की घोषणा पर उनके अनुज सामाजिक कार्यकर्ता राजीव बिश्नोई ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि 71 वां गणतन्त्र दिवस हमारे परिवार ही नहीं अपितु श्रीनगर क्षेत्र व सूबे के लिए भी वरदान स्वरूप साबित हुआ जब हमारे अग्रज अनिल कुमार को महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) से नवाज़े जाने की घोषणा की गयी। उन्हें दो महीने के अंदर राष्ट्रपति भवन में उक्त अवार्ड से विभूषित किया जाएंगा।
राजीव के अलावा पहाड़ी सरदार के नाम से मशहूर उनके पारिवारिक मित्र बद्रीश छाबड़ा ने इस पर ख़ुशी जताते हुए कहा कि मै अपने आप को धन्य मानता हूँ की मै माँ धारी देवी की कृपा से इस परिवार के बीच मे बचपन से रहा। यह पुरस्कार उत्तराखंड के लिए संम्मान है।
अनिल कुमार विश्नोई मूलतः श्रीनगर गढ़वाल के रहने वाले हैं। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई श्रीनगर से ही की है। एमएनआर (इंजीनियरिंग) का टेस्ट पास करने के बाद रूड़की इंजीनियरिंग कालेज से इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। जिसके बाद लिखित और मौखिक परिक्षा पास करने वह बीआरओ (border road organization) मे विभिन पदों पर विराजमान रहे। श्रीनगर क्षेत्र में अनिल कुमार मृदुभाषी और मार्गदर्शक के रूप में भी जाने जाते है। कई युवाओ के आदर्श रहे अनिल कुमार अपनी पीढी के साथियों में पप्पू भाई के नाम से जाने जाते है। एडीजी अनिल कुमार को राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजे जाने की घोषणा पर पूरे श्रीनगर क्षेत्र वासियों ने खुशी जताई है।
बद्रीश छाबड़ा, पहाड़ी सरदार