corona-positive-again

ग्रेटर नोएडा: कोरोना वायरस को लेकर गौतमबुद्ध नगर जनपद के नोएडा से एक डरावनी तथा हैरान करने वाली खबर आ रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक यहाँ तीन दिन पहले कोरोना का इलाज कर लौटे 2 लोग फिर से कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दोनों मरीजों को दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही दोनों मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ठीक हुए मरीजों को घर भेजने से पहले तीसरी जांच के लिए एक नमूना लिया जाता है। अगर इसमें मरीज निगेटिव आता है तो 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहना पड़ता है। दोनों मरीजों के पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भर्ती कर लिया गया है। दोनों मरीजों का नमूना लेकर चौथी बार जांच के लिए भेजा गया है। इनमे से एक मरीज नोएडा के सेक्टर-137 तथा दूसरा सेक्टर-128 के रहने वाले हैं. हालांकि घर जाकर दोनों लोग होम क्वारंटाइन में थे और किसी से सम्पर्क में नहीं आए थे। कोरोना का दोबारा मामले से डॉक्टर असमंजस में हैं और वे इसके कारणों की जानकारी भी जुटाने में लग गये हैं।