corona-ka-kahar

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में आज कोरोना संक्रमण के बड़े मामले सामने आये हैं। रविवार शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित जनपद में कुल 41 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 632 पहुंच चुकी है। हालाँकि अब तक 413 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-62 में 54 वर्षीय महिला, सेक्टर-31 में 67 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-73 में 38 वर्षीय पुरुष, चेरी काउंटी नोएडा में 51 वर्षीय पुरुष, नोएडा सेक्टर-12 में 53 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-22 में 31 वर्षीय युवक, 46 वर्षीय महिला, सेक्टर-74 में 56 वर्षीय महिला,  सेक्टर-22 में 71 वर्षीय बुजुर्ग, सेक्टर-11 में 49 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-62 में 58 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-44 में 32 वर्षीय युवक, सेक्टर-21 में 72 वर्षीय पुरुष व 68 वर्षीय महिला, नोएडा के ममूरा गांव में 55 वर्षीय पुरुष, ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 में  34 वर्षीय युवक, सेक्टर-27 नोएडा में 37 वर्षीय महिला, सेक्टर-47 में 57 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-110 में 48 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-40 में 14 साल का किशोर,12 साल की बच्ची, 20 व 22 साल की दो युवती व 45 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा सेक्टर-49 में भी 14 वर्षीय किशोर पॉजिटिव मिला है। सेक्टर-49 में 39 वर्षीय महिला, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा में 42 वर्षीय पुरुष, न्यू कालोनी लखनावली ग्रेटर नोएडा में 40 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-26 नोएडा में 54 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, पंचशील ग्रीन सोसायटी ग्रेटर नोएडा में 29 वर्षीय युवक, ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव में 45 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। डॉ.सुनील दोहरे ने बताया कि नोएडा सेक्टर-82 में 22 वर्षीय युवक, सेक्टर-63 में 47 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-21 में 28 वर्षीय युवक, सेक्टर-137 में 48 वर्षीय पुरुष, नोएडा के गांव हरौला    सेक्टर-5 में 20 वर्षीय युवक, ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 में 26 वर्षीय युवक, सेक्टर-39 नोएडा में 47 वर्षीय पुरुष व ग्रेटर नोएडा के कस्बा सूरजपुर में 28 वर्षीय युवक भी  कोरोना के चपेट में आ गए हैं।