देहरादून : उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना का विस्फोट हुआ है। मंगलवार को राज्य में कुल 126 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से प्रदेश की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार दोपहर में जहाँ कोरोना के 77 मामले सामने आये थे, वहीँ रात 9 बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में 49 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
आज कोरोना पॉजिटिव आये 126 लोगों में से अकेले 72 मामले टिहरी जिले से हैं। जिससके बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1537 हो गई है। हालांकि अब तक विभिन्न अस्पतालों से कुल 755 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीँ राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। अन्य राज्यों को भी 7 मरीज चले गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज कुल 126 मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे टिहरी जिले में सर्वाधिक 72 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में 21, पिथोरागढ़ तथा हरिद्वार जिले में 7-7, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल जिलों में 4-4 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके अलावा बागेश्वर में 05, अल्मोड़ा तथा उत्तरकाशी जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। आज टिहरी जनपद में मिले 72 कोरोना संक्रमितों में से 69 लोग मुंबई, महाराष्ट्र से यहाँ लौटे हैं। प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से 50% से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
देहरादून | 396 |
नैनीताल | 328 |
टिहरी | 221 |
उधमसिंह नगर | 91 |
हरिद्वार | 151 |
पौड़ी | 51 |
अल्मोड़ा | 74 |
पिथौरागढ़ | 51 |
चमोली | 34 |
उत्तरकाशी | 24 |
बागेश्वर | 40 |
चंपावत | 48 |
रुद्रप्रयाग | 28 |
कुल | 1537 |