पौड़ी : “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत आज द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने क्षेत्र के ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान तुरंत किये जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कोरोना संकट काल में गाँव लौटे प्रवासी युवाओं को रोजगार के लिए विकासखंड द्वारा योजनाओं का कैसे लाभ मिले इस बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा कोरोना संकट काल में योगदान देने वाले (कोरोना वारियर्स) ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा महिला मंगल दलों को भी प्रेशर कुकर, स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेश सिंह सहायक खंड विकास अधिकारी, मनमोहन सिंह सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), जयकृत सिंह एबीडीओ, रोहित कुमार बीओ पीआरडी, पुष्कर सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी, विपिन कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी आदि मौजूद रहे।
जगमोहन डांगी