नई दिल्ली: इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के 13वें दिन शुक्रवार को महिला हॉकी के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम एक कड़े मुकाबले में जापान से 1-2 से हार गई। भातीय महिला टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।
इससे पहले 1998 के में भी महिला हॉकी स्पर्धा में भारतीय टीम ने रजत पदक अपने नाम किया था। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से एक मात्र गोल नेहा गोयल में 25वें मिनट में किया. जापान ने इस मुकाबले में 2 गोल दागकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया।