Corona case in Uttarakhand : उत्तराखंड में फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश में 104 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद अब एक्टिव केस की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। अब तक प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 98552 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को 11732 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 104 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. हरिद्वार में सबसे ज्यादा 43 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं देहरादून में 36, नैनीताल में 08, ऊधमसिंह नगर में 09, पिथौरागढ़ और टिहरी में 3-3 तथा पौड़ी और उत्तरकाशी में 1-1 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। इसके साथ ही सोमवार को 71 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 94533 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 894 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।



