pauri-district-jail

पौड़ी : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा 17 जुलाई को जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया.

इस अवसर अवसर पर रवि प्रकाश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी, प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी द्वारा जिला कारागार में वृक्षारोपण किया गया. इस अवसर पर डीपी सिन्हा, जेलर जिला कारागार पौड़ी, सरिता गौरोला DISA पौड़ी तथा जिला कारागार में कार्यरत कर्मचारी व बंदीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया.

जगमोहन डांगी