सतपुली : विकासखण्ड पोखड़ा के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज चौबट्टाखाल में छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उत्सव ग्रुप के निदेशक डॉ रकेश भट्ट द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उसके उपरान्त छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात की। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने उत्तराखंडी लोकगीत व अन्य संस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा ।
इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ0 राकेश भट्ट ने अपने संबोधन में गढ़वाली भाषा व ऊत्तराखंडी संस्कृति के संरक्षण में शिक्षकों एवम छात्रों के साथ साथ शिक्षा के महत्व को बताते हुए इसके संरक्षण का आह्वाहन किया। साथ ही महाकवि कन्हैया लाल डंडरियाल जी के प्रशिद्ध गीत ‘दादू मेरी उलयरु जिकुड़ी’ गीत से दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही अपने प्रशिद्ध चक्रव्यूह मंचन से संबंधित कौरवों एवम पांडवों के बीच संवाद को अपनी परंपरागत गढ़वाली भाषा मे गायन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संजीव बिंजोला निदेशक कौशल विकास कार्यक्रम, प्रधानाचार्य अरुण थपलियाल, एसएमसी अध्यक्ष मधुबाला सुंदरियांल, सांसद प्रतिनिधि प्रवेश सुंदरियाल, पीटीए अध्यक्ष प्रदीप सुंदरियाल, बीईओ बुसरा देवी, भगवान सिंह राणा सहित छात्र छात्र व अविभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बलराज सिंह गुसाईं ने किया।



