Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स में बुधवार को छठे दिन के मुकाबले चल रहे हैं। भारत के लवप्रीत सिंह ने कमाल कर दिया है। वेटलिफ्टिंग की 109 किलोग्राम कैटेगरी में लवप्रीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। लवप्रीत सिंह ने कुल 355 किलोग्राम भार उठाया। यह भारत के लिए इस कैटेगरी ने नया नेशनल रिकॉर्ड भी है। इसके साथ ही भारत के नाम अब तक 14 मेडल हो चुके हैं। इसमें पांच गोल्ड, पांच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने सबसे ज्यादा 9 मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं, जबकि दो पदक जूडो, एक-एक मेडल बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स में आए हैं। पदक तालिका में भारत छठे स्थान पर है। वहीँ ऑस्ट्रेलिया 106 पदकों के सतह पहले नंबर पर है।
ये हैं भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम
4 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह
भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने बॉक्सिंग में एक और मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने 57 KG वेट कैटेगरी में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को 4-1 से हरा दिया। महिला बॉक्सिंग में नीतू सिंह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने और दूसरा गोल नवनीत कौर ने किया। वहीं, तीसरा गोल लालरेसमियामी ने दागा। वहीं, कनाडा के लिए पहला गोल ब्रिएन स्टेयर्स और दूसरा गोल हन्ना ह्यून ने किया। रात 10:30 बजे से विमेंस बॉक्सिंग की 48Kg वेट कैटेगरी में निखत जरीन और हेलेन जोन्स आमने-सामने होंगी। वहीं, रात 12:30 बजे बॉक्सिंग की 70Kg कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन और रोजी एक्लस की टक्कर होगी।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम हाफ टाइम तक कनाडा से 4-0 से आगे
पूल बी के मुकाबले में भारतीय पुरुष टीम अपना तीसरा मैच कनाडा के खिलाफ खेल रही है। भारत ने हाफ टाइम तक कनाडा पर 4-0 की शानदार लीड ले ली है। भारत के लिए ये चारों गोल हरमनप्रीत, रोहिदास, ललित और गुरजंत ने दागे।
आज के दिन के बड़े अपडेट्स
- लवप्रीत सिंह पुरुष वेटलिफ्टिंग में 109 किलोग्राम वर्ग में जीता ब्रॉन्ज मेडल
- जुडोका तूलिका मान ने महिलाओं के +78 Kg वर्ग में मेडल पक्का किया
- नीतू घंघास ने भी जुडो में देश के लिए मेडल पक्का
- बॉक्सर मोहम्मद हुसमुद्दीन भी सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने देश के लिए मेडल पक्का कर लिया है.
- भारतीय महिला हॉकी टीम कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है
Commonwealth Games 2022 Medal Tally