Home एजुकेशन/ जॉब्स JEE Mains Session 2: जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा में...

JEE Mains Session 2: जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा में 24 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेटाइल, यहां देखें लिस्ट

JEE Mains Session 2 reslut 2022

JEE Mains Session 2 Result 2022 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज जेईई मेन के दूसरे चरण (JEE Mains Session-2) की परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दिए हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने फाइनल अंक भी जारी कर दिए हैं। इस बार इस परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 पर्सेटाइल हासिल किया है। हालाँकि पिछले साल की तुलना के यह संख्या कम है. पिछले साल 44 स्टूडेंट्स ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। इसके अलावा 5 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनका रिजल्ट रोका गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बताया है कि अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण पांच उम्मीदवारों का जेईई-मेन परिणाम रोक दिया गया है। इस परीक्षा में करीब 6 लाख 29 हजार परीक्षार्थी आवेदन किया था।

100 पर्सेंटाइल लाने वालों में से पांच बच्चे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हैं। चार राजस्थान के और दो उत्तर प्रदेश से हैं, वहीं महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, केरल और झारखंड से एक-एक उम्मीदवार हैं। इसके अलावा राजस्थान की नव्या समेत आंध्र प्रदेश की एक फीमेल ने 100 फीसदी पर्सेंटाइल हासिल किए हैं।

100 पर्सेंटाइल लाने वाले 24 स्टूडेंट्स की लिस्ट

  1. श्रेणिक मोहन सकल- महाराष्ट्र
  2. नव्या- राजस्थान
  3. सार्थक माहेश्वरी- हरियाणा
  4. कृष्णा शर्मा- राजस्थान
  5. पार्थ भारद्वाज- राजस्थान
  6. स्नेहा पारीक- असम
  7. अरुदीप कुमार- बिहार
  8. मृणाल गर्ग- पंजाब
  9. पेनिकलपति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश
  10. पोलीसेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश
  11. रूपेश बियाणी- तेलंगाना
  12. धीरज कुरुकुंडा- तेलंगाना
  13. जस्ती यशवंत वी वी एस- तेलंगाना
  14. बुसा शिव नागा वेंकट आदित्य- तेलंगाना
  15. थॉमस बीजू चीरमवेलिल- केरल
  16. अनिकेत चट्टोपाध्याय- तेलंगाना
  17. बोया हरेन सात्विक कर्नाटक- कर्नाटक
  18. मेंडा हिमा वामसी- आंध्र प्रदेश
  19. कुशाग्र श्रीवास्तव- झारखंड
  20. कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश
  21. कनिष्क शर्मा- उत्तर प्रदेश
  22. मयंक मोटवानी- राजस्थान
  23. पल्ली जलजाक्षी- आंध्र प्रदेश
  24. सौमित्र गर्ग- उत्तर प्रदेश