राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को गांधी जयंती पर सत्य इन्दिरा फाउन्डेशन, मानव सेवा ट्रस्ट एवं ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी ने एसएस ग्लोबल पीस अवार्ड 2022,विश्व शांति मानव सेवा सम्मान 2022 से सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय आम जन मानस पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण कर रहा है, हम अपनी गौरव मयी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, इस स्थिति में उत्तराखंड से अखिलेश चन्द्र चमोला अपनी संस्कृति को बचाने का कार्य कर रहे हैं।

अखिलेश चन्द्र चमोला मूल रूप से जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम कौशलपुर के निवासी हैं। अपने अध्यापन कार्य के साथ साथ चमोला भावी पीढ़ी के सन्दर्भ मे प्रेरणा दायिनी साहित्य सृजन के कार्य में भी लगे रहते हैं।