Yamuna Authority industrial townships scheme
Symbolic Image

Yamuna Authority industrial townships scheme : गौतमबुद्ध नगर के जेवर स्थित निर्माणाधीन इंटरनैानल एयरपोर्ट के पास इंडस्टियल टाउनशिप बसाने की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण इंडस्टियल टाउनशिप के लिए मिक्स्ड लैंड यूज इंडस्ट्री की स्कीम ओपन करने जा रहा है। सेक्टर 24 में करीब 100 में बनने जा रही इंडस्टियल टाउनशिप की इस स्कीम में 10-10 एकड़ के कुल 8 भूखण्ड हैं। इस स्कीम के तहत प्राधिकरण द्वारा इंडस्ट्री के साथ ही कर्मचारियों के रहने के लिए आवास, मार्केट, स्कूल व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

भूखण्डों का आवंटन नीलामी के तहत होगा। इसके लिए रिजर्व प्राइस 13260 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। आवंटी प्रोजेक्ट में 75 प्रतिशत इंडस्ट्री, 12 प्रतिशत ग्रुप हाउसिंग, 8 प्रतिशत कमर्शियल तथा 5 प्रतिशत पर संस्थागत गतिविधियां कर सकता है। प्राधिकरण का प्रयास है कि आवंटियों को एक ही कैम्पस में सभी सुविधाएं मिल जाएं।

यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मिक्स्ड लैंड यूज इंडस्ट्री की स्कीम पहली बार ओपन की जा रही है। ज्यादातर उद्यमी एक ही कैम्पस भी सुविधाओं की मांग कर रहे थे। लिहाजा प्राधिकरण ने इंडस्ट्री के साथ ही कर्मचारियों के रहने के लिए आवास, मार्केट, स्कूल व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उनका कहना है कि इंडस्ट्री तो कोर एक्टिविटी होगी है, साथ ही कमर्शियल में मॉल, मार्केट, मिल्क बूथ, बैंक, टेलीफोन एक्सचेंज, अस्पताल, स्कूल, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण संस्थान आदि की भी छूट होगी।

सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि प्राधिकरण के पास लैंड बैंक पर्याप्त है। साथ ही प्राधिकरण के विकास कार्य भी किये जा रहे हैं। लिहाजा आवंटियों को तत्काल भूखण्ड पर कब्जा भी दे दिया जाएगा।