उत्तराखंड में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, पौड़ी सहित तीन जिलों के डीएम बदले

0
715

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले करने के साथ ही उनकी जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत में नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। सचिवालय में भी कई अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है।

देर शाम शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत के जिलाधिकारियों को हटाकर वहां नए जिलाधिकारियों की तैनाती की गई है। पौड़ी के डीएम सुशील कुमार को डीएम पद से हटाते हुए प्रभारी सचिव राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता एवं अपर आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। उनकी जगह धीरज सिंह गर्ब्याल को पौड़ी का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीँ पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रविशंकर को डीएम पद से हटाते हुए एमडी सिडकुल, अपर सचिव गृह, महिला एवं बाल विकास, संस्कृति धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी जगह नगर आयुक्त विजय जोगदंडे को डीएम पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी डी गई है। चंपावत के डीएम एसएन पांडेय को हटाकर राजस्व परिषद में आयुक्त और सचिव का दायित्व दिया गया है। उनकी जगह शासन में अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान को चंपावत का जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा प्रमुख सचिव मनीषा पंवार को डीजी एवं आयुक्त उद्योग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। प्रभारी सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी से राजस्व विभाग वापस लेकर उच्च शिक्षा का प्रभार दिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे। साथ ही पीसीएस अधिकारी सुश्री रुचि मोहन रयाल से पंतनगर विवि के मुख्य कार्मिक अधिकारी का प्रभार वापस लेकर पंत विवि के निदेशक, प्रशासन और मानीटरिंग कर्मेंद सिंह को दिया है। सुश्री रयाल के पास किच्छा शुगर मिल के अधिशासी निदेशक का प्रभार पूर्ववत ही रहेगा। इस तरह उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को तीन जिलाधिकारी के तबादले सहित दर्जनभर आईएएस अधिकारीयों के दायित्वों में फेरबदल किया है।

आठ जिलों के कप्तान सहित 23 आइपीएस बदले

इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने पुलिस महकमे में भी बड़ा फेरबदल करते हुए एक साथ 23 आइपीएस के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें आठ को जिलों की कप्तानी मिली है। जबकि छह को पहली बार जिलों की कमान सौंपी गई है। साथ ही दो आइपीएस पर सरकार ने भरोसा जताते हुए दोबारा जिलों में तैनाती दी है।

यह भी पढ़ें:

हमारी सनातनी परम्परा को अपने जीवन में उतार रहे हैं पश्चिम के देश: सीएम त्रिवेंद्र

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here