uksssc Exam calendar 2023

UKSSSC Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आयोग उत्तराखंड में समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन सभी भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा। इसके अलावा चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। जबकि एक का नवंबर में जारी होगा।

आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।

भर्ती का विज्ञापन और परीक्षा की तिथि

भर्ती का नाम  विज्ञापन जारी होने की तिथिप्रस्तावित परीक्षा तिथि
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-129 सितंबर 202326 नवंबर 2023
स्नातक स्तरीय परीक्षा06 अक्तूबर 202331 दिसंबर 2023
इंटरमीडिएट स्तरीय परिवहन आरक्षी आबकारी सिपाही भर्ती13 अक्तूबर 202321 जनवरी 2024
इंटरमीडिएट स्तरीय पशुधन प्रसार, निरीक्षक, अधिदर्शक भर्ती20 अक्तूबर 202311 फरवरी 2024
व्यायाम प्रशिक्षक  27 अक्तूबर 202325 फरवरी 2024
सहायक अध्यापक(एलटी) स्नातक भर्ती06 नवंबर 202310 मार्च 2024

 

uksssc Exam calendar 2023-24