ICC Men Cricket World Cup 2023

ICC Mens Odi World Cup 2023: भारत में होने जा रहे एक दिवसीय आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियां जोरों पर है। विश्व कप के 13वें संस्करण का आगाज होने में अब चंद दिनों का समय रह गया है। 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने वॉर्म अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसके अनुसार 29 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कुल 10 वॉर्म अप मैच खेले जाएंगे जिसमें हर टीम को 2-2 मैच खेलने का मौका मिलेगा। आज यानी 29 सितम्बर को  तीन वार्मअप मैच (बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान तथा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान) खेले जा रहे हैं। इसके अलावा भारतीय टीम अपना पहला वॉर्म अप मैच 30 सितंबर को इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहटी में खेलेगी।

पांच अक्तूबर से होगी विश्व कप 2023 की शुरुआत

आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जायेगा। जबकि विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार विश्व कप में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमे मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड की टीम शामिल हैं। भारतीय टीम अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप का बहुचर्चित मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। 28 सितंबर टीमों में बदलाव करने की आखिरी तारीख थी। अब किसी भी देश को अपनी टीम में बदलाव करने के लिए पहले आईसीसी से इजाजत लेनी होगी।

28 सितंबर भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में एक-एक बदलाव किए। भारत ने चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में ऑलराउंडर एश्टन एगर की जगह बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।

ये है 10 टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट

अफगानिस्तान

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।

ऑस्ट्रेलिया

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

बांग्लादेश

शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

इंग्लैंड

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

नीदरलैंड

स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रोल्फ वैन डर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

न्यूजीलैंड

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साऊदी, विल यंग।

पाकिस्तान

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम।

साउथ अफ्रीका

तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डर डुसेन, लिजाड विलियम्स।

श्रीलंका

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उपकप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशन हेमंथा।

ये रहा वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल

तारीख                   मैच             जगह            टाइम

  • 5 अक्टूबर इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड          अहमदाबाद         2:00 PM
  • 6 अक्टूबर पाकिस्तान vs नीदरलैंड    हैदराबाद           2:00 PM
  • 7 अक्टूबर बांग्लादेश vs अफगानिस्तान धर्मशाला         10:30 AM
  • 7 अक्टूबर साउथ अफ्रीका vs श्रीलंका दिल्ली                2:00 PM
  • 8 अक्टूबर इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया       चेन्नई                 2:00 PM
  • 9 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड      हैदराबाद             2:00 PM
  • 10 अक्टूबर श्रीलंका vs पाकिस्तान      हैदराबाद          10:30 AM
  • 11 अक्टूबर इंडिया vs अफगानिस्तान  दिल्ली                2:00 PM
  • 12 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका लखनऊ        2:00 PM
  • 13 अक्टूबर बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड      चेन्नई                 2:00 PM
  • 14 अक्टूबर भारत vs पाकिस्तान        अहमदाबाद         2:00 PM
  • 15 अक्टूबर इंग्लैंड vs अफगानिस्तान   दिल्ली                2:00 PM
  • 16 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका       लखनऊ              2:00 PM
  • 17 अक्टूबर साउथ अफ्रीका vs नीदरलैंड           धर्मशाला   2:00 PM
  • 18 अक्टूबर न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान           चेन्नई        2:00 PM
  • 19 अक्टूबर इंडिया vs बांग्लादेश        पुणे                   2:00 PM
  • 20 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान  बेंगलुरु               2:00 PM
  • 21 अक्टूबर इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका   मुंबई                  2:00 PM
  • 21 अक्टूबर नीदरलैंड vs श्रीलंका        लखनऊ              10:30 AM
  • 22 अक्टूबर इंडिया vs न्यूजीलैंड         धर्मशाला                        2:00 PM
  • 23 अक्टूबर पाकिस्तान vs अफगानिस्तान         चेन्नई     2:00 PM
  • 24 अक्टूबर साउथ अफ्रीका vs बांग्लादेश          मुंबई      2:00 PM
  • 25 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड    दिल्ली                2:00 PM
  • 26 अक्टूबर इंग्लैंड vs श्रीलंका बेंगलुरु                           2:00 PM
  • 27 अक्टूबर पाकिस्तान vs साउथ अफ्रीका         चेन्नई     2:00 PM
  • 28 अक्टूबर नीदरलैंड vs बांग्लादेश     कोलकाता           2:00 PM
  • 28अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड     धर्मशाला           10:30 AM
  • 29 अक्टूबर इंडिया vs इंग्लैंड लखनऊ                          2:00 PM
  • 30 अक्टूबर अफगानिस्तान vs श्रीलंका पुणे                   2:00 PM
  • 31 नवंबर पाकिस्तान vs बांग्लादेश   कोलकाता             2:00 PM
  • 1 नवंबर न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका           पुणे                   2:00 PM
  • 2 नवंबर इंडिया vs श्रीलंका                       मुंबई                  2:00 PM
  • 3 नवंबर नीदरलैंड vs अफगानिस्तान           लखनऊ               2:00 PM
  • 4 नवंबर इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया        अहमदाबाद                     2:00 PM
  • 4 नवंबर न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान    बेंगलुरु                           10:30 AM
  • 5 नवंबर इंडिया vs साउथ अफ्रीका  कोलकाता                       2:00 PM
  • 6 नवंबर बांग्लादेश vs श्रीलंका        दिल्ली                            2:00 PM
  • 7 नवंबर ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान         मुंबई                  2:00 PM
  • 8 नवंबर इंग्लैंड vs नीदरलैंड          पुणे                               2:00 PM
  • 9 नवंबर न्यूजीलैंड vs श्रीलंका         बेंगलुरु                           2:00 PM
  • 10 नवंबर साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान   अहमदाबाद            2:00 PM
  • 11 नवंबर इंग्लैंड vs पाकिस्तान        कोलकाता                       2:00 PM
  • 11 नवंबर ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश    पुणे                               10:30 AM
  • 12 नवंबर भारत vs नीदरलैंड्स        बेंगलुरु                           2:00 PM
  • 15 नवंबर पहला सेमीफाइनल           मुंंबई                            2:00 PM
  • 16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल            कोलकाता                      2:00 PM
  • 19 नवंबर फाइनल                        अहमदाबाद                    2:00 PM