Bharat Ratna Award to Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के सातवें उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने पोस्ट में कहा कि भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “मैं यह साझा कर के काफी खुश हूं कि श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात की और उन्हें इस सम्मान को दिए जाने पर बधाई दी। वह हमारे समय के सबसे बड़े और सम्मानित जननेता रहे हैं। भारत के विकास में उनका योगदान स्मरणीय है। उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर देश के उप-प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते हुए चला। उन्होंने गृह मंत्री और सूचना-प्रसारण मंत्री के तौर पर काम करते हुए भी खुद को दूसरों से अलग किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय रहे हैं और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं।”
भाजपा के संस्थापक चेहरों में से एक लालकृष्ण आडवाणी का जन्म पाकिस्तान के कराची में 8 नवंबर, 1927 को एक हिंदू सिंधी परिवार में हुआ था। विभाजन के समय उनका परिवार पाकिस्तान छोड़कर मुंबई आकर बस गया। यहां उन्होंने लॉ कॉलेज ऑफ द बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। उनकी पत्नी का नाम कमला आडवाणी है। उनके बेटे का नाम जयंत आडवाणी और बेटी का नाम प्रतिभा आडवाणी है।
लालकृष्ण आडवाणी उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी थी। वे 5 बार लोकसभा और 4 बार राज्यसभा से सांसद रहे हैं। 96 वर्षीय आडवाणी 3 बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। आडवाणी 2002 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भारत के सातवें उप प्रधानमंत्री का पद संभाल चुके हैं। 2015 नें उन्हें भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। आडवाणी यह सर्वोच्च सम्मान पाने वाले 50वें व्यक्ति होंगे. अब तक 48 विभूतियों को यह सम्मान दिया जा चुका है, जबकि हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को यह सर्वोच्च सम्माने देने की घोषणा हुयी है। और आज वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया गया है।
देखें किन-किन विभूतियों को मिला है भारत रत्न
| क्र.सं. | नाम | वर्ष |
| 1 | डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 |
| 2 | डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन | 1954 |
| 3 | चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | 1954 |
| 4 | डॉ. मोक्षगुंडम विवेस्वराय | 1955 |
| 5 | जवाहरलाल नेहरू | 1955 |
| 6 | डॉ. भगवान दास | 1955 |
| 7 | पं. गोविंद बल्लभ पंत | 1957 |
| 8 | डॉ. धोंडे केशव कर्वे | 1958 |
| 9 | पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 |
| 10 | डॉ. बिधान चंद्र रॉय | 1961 |
| 11 | डॉ. राजेंद्र प्रसाद | 1962 |
| 12 | डॉ. जाकिर हुसैन | 1963 |
| 13 | डॉ. पांडुरंग वामन केन | 1963 |
| 14 | लाल बहादुर शास्त्री | 1966 |
| 15 | इंदिरा गांधी | 1971 |
| 16 | वराहगिरी वेंकट गिरी | 1975 |
| 17 | कुमारस्वामी कामराज | 1976 |
| 18 | मदर टेरेसा | 1980 |
| 19 | आचार्य विनोबा भावे | 1983 |
| 20 | खान अब्दुल गफ्फार खान | 1987 |
| 21 | मरुदुर गोपालन रामचंद्रन | 1988 |
| 22 | डॉ. नेल्सन रोलिहलाहला मंडेला | 1990 |
| 23 | डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर | 1990 |
| 24 | सरदार वल्लभभाई पटेल | 1991 |
| 25 | राजीव गांधी | 1991 |
| 26 | मोरारजी रणछोड़जी देसाई | 1991 |
| 27 | सत्यजीत रे | 1992 |
| 28 | मौलाना अबुल कलाम आजाद | 1992 |
| 29 | जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा | 1992 |
| 30 | गुलजारी लाल नंदा | 1997 |
| 31 | अरुणा आसफ अली | 1997 |
| 32 | डॉ. अबुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम | 1997 |
| 33 | मदुरै शनमुखावदिवु सुब्बुलक्ष्मी | 1998 |
| 34 | चिदंबरम सुब्रमण्यम | 1998 |
| 35 | पंडित रविशंकर | 1999 |
| 36 | जयप्रकाश नारायण | 1999 |
| 37 | गोपीनाथ बोरदोलोई | 1999 |
| 38 | प्रो. अमर्त्य सेन | 1999 |
| 39 | उस्ताद बिस्मिल्लाह खान | 2001 |
| 40 | लता दीनानाथ मंगेशकर | 2001 |
| 41 | पंडित भीमसेन जोशी | 2008 |
| 42 | सीएनआर राव | 2014 |
| 43 | सचिन तेंदुलकर | 2014 |
| 44 | अटल बिहारी वाजपेयी | 2015 |
| 45 | मदन मोहन मालवीय | 2015 |
| 46 | नानाजी देशमुख | 2019 |
| 47 | भूपेन हजारिका | 2019 |
| 48 | प्रणब मुखर्जी | 2019 |
| 49 | कर्पूरी ठाकुर | 2024 |
| 50 | लालकृष्ण आडवाणी | 2024 |
I am very happy to share that Shri LK Advani Ji will be conferred the Bharat Ratna. I also spoke to him and congratulated him on being conferred this honour. One of the most respected statesmen of our times, his contribution to the development of India is monumental. His is a… pic.twitter.com/Ya78qjJbPK
— Narendra Modi (@narendramodi) February 3, 2024


