पौड़ी: शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विधायक ने सम्मानित किया। विकास खंड कोट के राजकीय इंटर कालेज कोट में छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रहे विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने राजकीय इंटर कॉलेज कोट में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 मे प्रतिभाग कर उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2024 मे कोट विकास खंड के सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाले 27 छात्रों को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस मौके पर विधायक पोरी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अंक लाकर मेहनती बच्चे अपने अभिभावकों एवं गुरुजनों, स्कूलों का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा जो बच्चे पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं देते हैं, उन बच्चों को भी इन बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए। निराश नहीं होना चाहिए, पढ़ाई का जीवन में बहुत महत्व है। आगे चलकर आपको बड़ी परिक्षाओं में प्रतिभाग करना है और देश सेवा और राज्य सेवा में अपना योगदान देना है। यह  तभी संभव है जब आप प्राथमिक स्तर से पठन पाठन पर ध्यान देंगे। मेरी सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

इस अवसर पर विधायक ने खंड शिक्षा अधिकारी कोट दीप्ति यादव को शाॅल ओड़कर सम्मानित किया। इसके उपरांत टच योर शाॅल संस्था द्वारा जरूरत मंद बच्चों को पानी की बोतल एंव बैग वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिभुवन उनियाल, विद्यालय प्रधानाचार्य प्रदीप चंद्र नैथानी, टच योर शाॅल संस्था के जिला कॉर्डिनेडर भानु प्रकाश बमराडा, शिक्षक जयदीप रावत, सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पंवार, प्रवीण नेगी, अरविंद चंद आदि उपस्थित रहे।