Shailesh Matiyani State Teacher Award 2024: शिक्षक दिवस पांच सितंबर को 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह इन शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 9, माध्यमिक के 5 और प्रशिक्षण संस्थान एवं संस्कृति शिक्षा के एक-एक शिक्षक शामिल हैं।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक प्रारंभिक शिक्षा में पौड़ी जिले से डॉ. यतेंद्र प्रसाद गॉड, चमोली से रंभा शाह, उत्तरकाशी से मुरारी लाल राणा, हरिद्वार से ठाट सिंह, टिहरी गढ़वाल से रजनी मंगाई, रुद्रप्रयाग से मिली बागड़ी, चंपावत से नरेश चंद्र, पिथौरागढ़ से दीवान सिंह कठायत, अल्मोड़ा से डॉ. विनीता खाती को सम्मानित किया जाएगा।
जबकि माध्यमिक शिक्षा में पौड़ी गढ़वाल से पुष्कर सिंह नेगी, उत्तरकाशी से गीतांजलि जोशी, देहरादून से डॉ. सुनीता भट्ट, चंपावत से प्रकाश चंद्र उपाध्याय और अल्मोड़ा से दीपक चंद्र बिष्ट सम्मानित होंगे। प्रशिक्षण संस्थान से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट के प्रवक्ता राजेश कुमार पाठक और संस्कृत शिक्षा से हरिद्वार जिले के डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली को राज्यपाल पुरस्कार देंगे।
शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2024 पुरस्कार विजेता शिक्षक:
प्राथमिक शिक्षा (9 शिक्षक)
- डा. यतेंद्र प्रसाद गौड़ – जूनियर हाईस्कूल लालढांग, दुगड्डा (पौड़ी)
- रम्भा शाह – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा, गैरसैंण (चमोली)
- मुरारी लाल राणा – राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बडेथी (उत्तरकाशी)
- रजनी ममगाई – राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल)
- ठाट सिंह – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झबरेड़ी कला (हरिद्वार)
- मिली बागड़ी – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पौठी जखोली (रुद्रप्रयाग)
- नरेश चंद्र – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम (चंपावत)
- दीवान सिंह कठायत – राजकीय प्राथमिक विद्यालय उडियारी (पिथौरागढ़)
- डॉ. विनीता खाती – राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाडी ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)
माध्यमिक शिक्षा (5 शिक्षक)
- पुष्कर सिंह नेगी – पं. इंटर कॉलेज सुरखेत (पौड़ी गढ़वाल)
- गीतांजलि जोशी – राजकीय इंटर कॉलेज डुण्डा (उत्तरकाशी)
- डॉ. सुनीता भट्ट – प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, देहरादून
- प्रकाश चंद्र उपाध्याय – राजकीय इंटर कॉलेज बापरू (चंपावत)
- दीपक चंद्र बिष्ट – राजकीय इंटर कॉलेज शेर ताड़ीखेत (अल्मोड़ा)
डायट एवं संस्कृत शिक्षा (2 शिक्षक)
- राजेश कुमार पाठक – प्रवक्ता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
- डॉ. बलदेव प्रसाद चमोली – प्रवक्ता, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तर माध्यम विद्यालय (हरिद्वार)