ग्रेटर नोएडा, 15 नवंबर 2025: सेंट जोसफ विद्यालय सेक्टर अल्फा वन में आयोजित वार्षिक खेल दिवस का दूसरा एवं अंतिम दिन उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धा से सराबोर रहा। कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न एथलेटिक स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संस्कृति और विविधता को दर्शाते हुए सामूहिक नृत्यों की आकर्षक पेशकशें भी की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता तथा पद्म एवं खेल रत्न से सम्मानित साक्षी मलिक, उनके पति अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यवंत कादयान, तथा विद्यालय के पूर्व छात्र, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट एवं अर्जुन अवॉर्डी वरुण सिंह भाटी ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर जिप्सन पलाटी, प्रबंधक फादर एंड्रयू कोरिया, पूर्व प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं आमंत्रित अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों व अभिभावकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ी किसी भी छोटे शहर या स्कूल से निकल सकते हैं, यदि उन्हें उपयुक्त वातावरण, अभिभावकों का सहयोग और सही प्रशिक्षण मिलता रहे। उन्होंने विद्यालय द्वारा खेल को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
कार्यक्रम में पिछले सत्र के बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खेल प्रशिक्षकों मनीष तिवारी, त्रिमोहन कुमार, एकता खन्ना, संगीता राठी और सुसृजन कुमारी के योगदान की भी सराहना की गई।
दिनभर चली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी चार सदनों—गांधी, पटेल, बोस और टैगोर—में विभाजित होकर मैदान में उतरे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद पटेल सदन ने 760 अंकों के साथ प्रथम स्थान, टैगोर सदन ने 708 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, गांधी सदन ने 686 अंकों के साथ तृतीय स्थान तथा बोस सदन 596 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहा।
अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों ने “मिले सुर…”, “नमस्ते इंडिया”, “आवाद रहे”, “तारों को छू ले तिरंगा” सहित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य फादर जिप्सन पलाटी के अभिभाषण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सदनवार कुल अंक व अंतिम परिणाम
- प्रथम स्थान – पटेल सदन (760 अंक)
- द्वितीय स्थान – टैगोर सदन (708 अंक)
- तृतीय स्थान – गांधी सदन (686 अंक)
- चतुर्थ स्थान – बोस सदन (596 अंक)
100 मीटर दौड़
कक्षा 3
बालक:
- विवेक बा
- हषित सिंह
- अयनांश सिंह
बालिका:
- समृद्धि बलौदी
- अक्षिता सिंह
- श्रुति नागर
कक्षा 4
बालक:
- मौर्य चौहान
- अनुराग पटेल
- निकुंज कलशन
बालिका:
- मान्यता सिंह
- गिनी साहू
- अन्वी चौधरी
कक्षा 5
बालक:
- भव्य कुमार
- राघव भाटी
- आकर्षित पाल
बालिका:
- युविका त्यागी
- ताक्षी नेगी
- सौंवी तेवतिया
कक्षा 10
बालक:
- हषित करकेटा
- विवेक कुमार
- गौरव कादयान
बालिका:
- अनन्या मिश्रा
- भूमिका यादव
- कनिष्का भाटी
200 मीटर दौड़ (कक्षा 11–12)
बालक:
- आदित्य श्रीवास्तव
- नमन सिंह
- अभिमन्यु सिंह
बालिका:
- शगुन सिंह
- जयश्री शर्मा
- नैन्सी भारद्वाज
110 मीटर बाधा दौड़ (कक्षा 11–12)
बालक:
- हषित कुमार
- विराट शर्मा
- निशांत कुमार
100 मीटर दौड़ (कक्षा 6–8)
बालक:
- देव कुमार
- मौलिक नागर
- लव शर्मा
बालिका:
- अवंतिका रावल
- अनन्या मौर्या
- प्रंश भाटी
800 मीटर साइकिल दौड़
बालक:
- निर्भय सिंह
- अर्णव श्रीवास्तव
- अभिमन्यु सिंह
बालिका:
- हितैषी गुप्ता
- तन्वी श्रीवास्तव
- रूपाली कसाना
400 मीटर रिले (कक्षा 9–10)
बालक:
- गांधी सदन
- बोस सदन
- टैगोर सदन
बालिका:
- गांधी सदन
- बोस सदन
- टैगोर सदन
400 मीटर रिले (कक्षा 9–12)
बालक:
- गांधी सदन
- पटेल सदन
- बोस सदन
बालिका:
- टैगोर सदन
- पटेल सदन
- बोस सदन
रस्सा-कसी (कक्षा 9–12)
बालक:
- टैगोर सदन
- गांधी सदन
बालिका:
- पटेल सदन
- गांधी सदन


