पौड़ी गढ़वाल: जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान में गैस बुकिंग से संबंधित ऑनलाइन माध्यमों (व्हाट्सएप, मोबाइल एप आदि) में तकनीकी समस्याएं आने के कारण अस्थायी रूप से मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था लागू की गयी है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जनपद में गैस बुकिंग हेतु मैनुअल बुकिंग की व्यवस्था अस्थायी रूप से लागू की गई है। अब उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग सीधे संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गैस की आपूर्ति संबंधित गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स एवं डोर-टू-डोर डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर भीड़ एकत्रित न करें तथा बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा निर्धारित तिथि पर ही गैस प्राप्त करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर निम्नलिखित हैं:

  1. पोखड़ा गैस सर्विस, पोखड़ा – 7452825629, 8057912507
  2. गढ़वाल गैस सर्विस, पौड़ी – 7409694658, 01386-262220
  3. लैंसडौन गैस सर्विस, लैंसडौन – 9412948667, 7895646025, 9456559505
  4. अलकनन्दा इंडेन गैस सर्विस, श्रीनगर – 01346-253898, 01346-796282
  5. कालागढ़ गैस सर्विस, कालागढ़ – 8057912512, 9760230579, 7902010313
  6. शिवा गैस सर्विस, सतपुली – 9761083318
  7. दुगड्डा गैस सर्विस, दुगड्डा – 8057912505, 7455061236
  8. भाबर इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 8057912500, 9760944314
  9. कोटद्वार गैस सर्विस, कोटद्वार – 01382-222283, 8057912514
  10. पदमपुर गैस सर्विस, कोटद्वार – 9634020060
  11. सिद्धबली इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 9690228111, 7248360224
  12. कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस, धुमाकोट – 8057912524, 7409171856, 7579217921, 7505901330
  13. श्रीनगर गैस सर्विस, श्रीनगर – 9760408687
  14. पाबौ गैस सर्विस, पाबौ– 9068559572, 8111202900
  15. शहीद मंगत गैस सर्विस, थलीसैंण – 9027529325, 8171398702
  16. यमकेश्वर इंडेन गैस सर्विस, यमकेश्वर – 8057912531, 7902093534
  17. ज्वाल्पा गैस सर्विस, पौड़ी – 7895970480, 9058652585
  18. हिमगिरी गैस सर्विस, झंडीचौड़ – 9058819309
  19. काशीरामपुर भारत गैस ग्रामीण वितरक, कोटद्वार – 8979586924, 8445512891
  20. मां दीवा इंडेन ग्रामीण वितरक, चौबट्टाखाल – 7668432541
  21. नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, सुराड़ी (चैलूसैंण) – 9548543759
  22. विजय इंडेन ग्रामीण सर्विस, कोट (पौड़ी) – 9761697554
  23. शिवगंगा भारत गैस सर्विस, उनेरी (रिखणीखाल) – 8860534104, 9897565257, 9818885345
  24. लालपानी इंडेन ग्रामीण वितरक, लालपानी – 7417579613
  25. विनसर इंडेन ग्रामीण वितरक, बूंगीधार – 9837919423, 9927115036
  26. महानंद भारत गैस सर्विस, भौन– 9760585602, 7453993753, 9897998019

उन्होंने जनपद के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं। जनपद में वर्तमान समय में घरेलू एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा जनपद को निरंतर रूप से गैस की आपूर्ति प्राप्त हो रही है।