नोएडा: सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोएडा के लगभग 20–25 छात्रों ने मंगलवार को नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी पहुंचकर उत्साहपूर्वक पुस्तक दान कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी को करीब 400 पुस्तकें भेंट कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर छात्रों को लाइब्रेरी का विस्तृत भ्रमण कराया गया। साथ ही प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से उन्हें लाइब्रेरी की कार्यप्रणाली, उपलब्ध सुविधाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को Noida iCare के आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया गया।

विद्यार्थियों ने इस अनुभव को लेकर अत्यंत खुशी और उत्साह व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने की इच्छा जताई।

कार्यक्रम में नोएडा लोकमंच के महासचिव महेश सक्सेना की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा राजेश्वरी त्यागराजन भी उपस्थित रहीं। सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाएं श्रीमती पूजा एवं श्रीमती तानिया शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।