जोमासार मार्शल आर्ट की टीम ने स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

0
460

ग्रेटर नोएडा : बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत जोमासार मार्शल आर्ट की टीम द्रारा ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव स्थित चौधरी केशराम इण्टर कालेज में छात्राओं क़ो आत्म रक्षा के गुर सिखाने के साथ-साथ मार्शल आर्ट की ट्रेनिग दी गई। महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डाo राहुल वर्मा ने बताया की संस्था की मांग पर सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में स्कूल-कालेजों की लड़कियों क़ो सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया था जो लगातार जारी हैं. गौतमबुद्धनगर के 151 स्कूल कालेजों यह कार्यक्रम चलेंगे। इसके लिए महिला उन्नति संस्था (भारत) जिला प्रशासन का आभार प्रकट करती हैं। इस मौके पर महासचिव अनिल भाटी,  देवेंद्र चंदेल, स्कूल की प्राचार्य डाo विनय पांडे जौमासार मार्शल आर्ट के जमाल अशरफ समेत अध्यापक गण मौजूद रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here