श्रीनगर गढ़वाल: पीसीसी सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में रविवार को श्रीकोट ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय का विधिवत उद्घाटन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वाय एस पंवार द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में महानगर कार्यकारिणी के तीनों अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, संजय फौजी और निशांत कण्डारी सहित अनेक वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मीना रावत, चन्द्रभान सिंह बिष्ट, रविन्द्र सिंह रावत, जीएन सेमवाल, जीत सिंह बिष्ट, बलबीर सिंह दानू, रघुवीर प्रसाद, राकेश चमोली, मदन गायत्री, शम्भु प्रसाद खण्डूड़ी, रामचंद सिंह चौहान, ब्रजमोहन रावत, मनवर सिंह रौतेला, रतन सिंह चौहान, हर्ष वर्धन सिंह नेगी, भारत मणि नैथानी, रणजीत सिंह, सुनील गोस्वामी, उत्तम सिंह, राजेन्द्र सिंह रावत, शमीम अहमद, देवी प्रसाद गोदियाल, शिवकान्त कण्डारी, सुरेन्द्र गुसाईं, भगवती प्रसाद कमेड़ी, विपिन रावत, आशीष, मोनालिसा, रंजना, सुनीता, सतीश पटवाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, शशि नेगी, आशा देवी, तरुण अनेजा, हरि सिंह मल्ल, सुशील बिष्ट, मो. सुवेल, विक्रम सिंह नयाल, धीरेन्द्र सिंह नेगी, खिव लाल, जीएन पुरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नया कार्यालय क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।