ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संस्था उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा के व्यस्ततम रामपुर गोलचक्कर के समीप शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच समिति के सदस्यों ने राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल शरबत वितरित कर एक और सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन किया।

समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत एवं महासचिव राजू सनवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समिति प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में राहगीरों की सुविधा एवं राहत के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और जनसेवा को अपना दायित्व मानते हैं।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रातः लगभग 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक करीब साढ़े चार सौ लीटर शरबत वितरित किया गया। गर्मी से परेशान लोगों ने शीतल पेय पाकर राहत महसूस की तथा समिति के इस प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत, वरिष्ठ सदस्य जनेन्द्र रावत, राजू सनवाल, ललित पडलिया, सुबोध नेगी, तारा दत्त शर्मा, बच्ची राम रतूड़ी, कृष्ण कुमार पंत, चंद्रा नौटियाल, जीसी भट्ट, अशोक उपाध्याय, सत्येन्द्र नेगी, दिनेश पंवार, प्रभाकर शाही, संतोष शाह, दिलीप नेगी, ओपी ध्यानी, एमएस बिष्ट, दिनेश बिष्ट सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सेवा कार्य में योगदान दिया।