श्रीनगर गढ़वाल: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस सेवादल द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत ‘वन्दे मातरम्’ गीत के सामूहिक गायन से हुई। इसके उपरांत वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ ध्वज गीत का सामूहिक गायन किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान ‘आज़ाद हिन्द ज़िंदाबाद’ और ‘वन्दे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल संजय कुमार फौजी ने किया। इस अवसर पर निशांत कण्डारी, सुनील गोस्वामी, महिला अध्यक्ष अंजू भट्ट, मोनालिसा रावत सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर देश को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्यों विजय सिंह, पूरण सिंह धनाई, द्वारिका प्रसाद, चन्द्र प्रकाश कटारिया, हरि सिंह मल, सोहन लाल शाह, संजय कुमार, धीरेन्द्र नेगी, ललित मोहन बहुगुणा, कुलदीप राज, जे.पी. बोरा, राम गोपाल, त्रिलोक सिंह बिष्ट, विजय कुमार, शशि भूषण उनियाल, भानु बिष्ट, अनिल धनाई, मथुरा प्रसाद पुरी, गजेन्द्र पुण्डीर, दलबीर सिंह धनाई, राकेश भण्डारी एवं कृपाल सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सुमन आनंद, रजनी देवी, डी.पी. गोदियाल, राकेश चमोली, दलबीर सिंह दानू, जी.एन. सेमवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



