भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति, लाइव सैटेलाइट मार गिराया अंतरिक्ष में

0
509
space-power-india

नई दिल्ली : भारत ने अंतरिक्ष में भी बड़ी कामयबी हासिल करते हुए अपना परचम लहराया है। भारत ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर की दूरी पर लो अर्थ ऑर्बिट में एक सैटलाइट को मार गिराया है। इसके साथ ही भारत दुनिया में चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बन गया है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश के नाम संबोधन के दौरान दी। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि कुछ ही समय पहले भारत ने एक अभूतपूर्व सिद्धि हासिल की है। भारत ने अंतरिक्ष में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। इस अभियान को ‘मिशन शक्ति’ नाम दिया गया था। भारत ने आज अपना नाम ‘SPACE POWER’ के रूप में दर्ज करा दिया है। अब तक अमेरिका, रूस और चीन को ही यह उपलब्धि थी। अब भारत दुनिया में अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में चौथा देश है।

हमारे वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किमी दूर Low Earth Orbit में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। ये लाइव सैटेसाइट जो कि एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था, उसे एंटी सैटेलाइट मिसाइल (A-SAT) द्वारा 3 मिनट में मार गिराया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि Mission shakti एक कठिन आपरेशन था। मै इस सफल अभियान से जुड़े डीआरडीओ के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को सफलतापूर्वक परीक्षण के लिए बधाई देता हूँ। हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहीं, हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी है उन्होंने भारत माता की जय के साथ संबोधन समाप्त किया।

रक्षा सूत्रों के मुताबिक भारत ने यह क्षमता वर्ष 2012 में ही हासिल कर ली थी जब अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया गया था लेकिन राजनीतिक इच्‍छाशक्ति की कमी की वजह से इसकी अनुमति नहीं दी गई थी। वर्ष 2007 में चीन के एक सैटलाइट के मार गिराने के बाद भारत पर यह दबाव बढ़ गया था कि वह इस क्षमता को हासिल करे।


यह भी पढ़ें:

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उड़ाया पाकिस्तानी पोस्ट, विडियो में देखें तबाही, पाक का उल्टा झंडा

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here