पौड़ी गढ़वाल के अभिषेक पँवार बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर

0
2826
abhishek-panwar-airforce

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल के अभिषेक पंवार वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए हैं। शनिवार को हैदराबाद में हुई पासिंग आउट परेड में देश के वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने अभिषेक पंवार को वायुसेना के विंग्स पहनाये। अभिषेक के पिता वीरेंद्र पँवार जिला चिकित्सालय पौड़ी में सीनियर फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। वे एक गढ़वाली जनकवि के रूप में भी विख्यात हैं। अभिषेक की माँ श्रीमती विजयलक्ष्मी पँवार भी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। अभिषेक पँवार का बड़ा भाई अविजित बीएसएफ में बेस्ट कैडेट के रूप में  चयनित हुआ और बाद में बीएसएफ से स्वैक्षिक सेवानिवृत्ति लेकर अब बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर के पद पर तैनात है।

अभिषेक ने पौड़ी के सेंट थॉमस स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद दिसंबर 2017 में पौड़ी के घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की डिग्री हासिल की। अभिषेक का चयन एयर फोर्स कंबाइंड एडमिशन टेस्ट के माध्यम से एयर फोर्स के लिये हुआ। जिसके बाद हैदराबाद के एयर फोर्स कॉलेज में डेढ़ साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद शनिवार को पासिंग आउट परेड में वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया द्वारा वायु सेना के विंग्स पहनाये जाने पर अभिषेक देश की वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर शामिल हो गया है।

यह एक छोटे शहर पौड़ी में ही पढ़े लिखे और बिना संसाधन (कोचिंग और ट्रेनिंग) के एयर फोर्स के क्वालीफाइंग टेस्ट के लिए तैयारी करने वाले मजबूत हौसले वाले बालक की ऊँची उड़ान है। जिसने पौड़ी से पढ़ाई करके बिना किसी कोचिंग और ट्रेनिंग के इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। अभिषेक के लिए प्रेरणा स्रोत उनके पिताजी वीरेंद्र पँवार, माताजी विजयलक्ष्मी पँवार, बड़ा भाई अविजित, चाचा मनु पँवार, बलवंत पँवार हैं। देवभूमि संवाद की ओर से अभिषेक के साथ साथ पूरे पंवार परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here