पितरों के मोक्ष तथा देश पर सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए 28 दिसंबर से ऋषिकेश में श्रीमद् भागवत कथा

0
992
Srimad-Bhagwat-Katha

Srimad-Bhagwat-Kathaऋषिकेश : ऋषिकेश के शास्त्री नगर काले की ढाल में 28 दिसंबर से पितरों के मोक्ष एवं देश पर सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए विशाल श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. उत्तराखंड के प्रसिद्ध गोपालक देवप्रयाग निवासी भास्कर आशीष ध्यानी के निजी आवास पर यह ज्ञान यज्ञ 28 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी को पूर्ण होगा. कथा व्यास के रूप में उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल नित्य दोपहर 1:00 बजे से सायंकाल 4:30 बजे तक संगीत में कथा प्रवचन करेंगे. उन्होंने बताया कि कथा में परमार्थ निकेतन संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य नित्य व्यासपीठ का पूजन एवं संगीत की प्रस्तुति देंगे. ज्ञान कथा 3 जनवरी 2020 तक तथा चलेगी और 4 जनवरी को यज्ञ के साथ समापन होगा. विदित है कि कथा व्यास आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल प्रथम राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड संस्कृत गौरव एवं ज्योतिष वैज्ञानिक सहित कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सामानों से सम्मानित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में संस्कृत के प्रवक्ता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here