Home मनोरंजन अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आगरा में लिए सात फेरे,...

अभिनेत्री पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने आगरा में लिए सात फेरे, 12 साल पहले यहीं से शुरू हुई थी लव स्टोरी

Payal Rohatgi and Sangram Singh got married

बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह ने आखिरकार मोहब्बत की नगरी आगरा में सात फेरे लिए। यह संयोग है कि दोनों की लव स्टोरी 12 साल पहले आगरा-मथुरा हाईवे से शुरू हुई थी। पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह ने आगरा के जेपी होटल में विवाह रचाया।

इसके बाद सनातनी धर्म में अपनी आस्था रखने वाले नव दंपति ने ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित प्राचीन महादेव मंदिर पर भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। उसके बाद दोनों मोहब्बत की निशानी ताजमहल पहुंचे। ताजमहल में खूब फोटो खिंचवाई। इस दौरान वह प्रसंशकों से घिरे रहे।

अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की खूबसूरत यात्रा की नई शुरुआत है। पायल और संग्राम सिंह के अनुसार, उन्होंने ताजनगरी में शादी का निर्णय पहले ही ले लिया था। ताज के साए में जीवन का यह सुनहरा सफर दोनों के लिए यादगार रहेगा।