• उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • दिल्ली-NCR
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • गुरुग्राम
    • फरीदाबाद
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • एजुकेशन/जॉब्स
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • फोटो गैलरी
  • ज्योतिष
  • पर्यटन
  • स्पेशल स्टोरी
Search
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • दिल्ली-NCR
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • गुरुग्राम
    • फरीदाबाद
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • एजुकेशन/जॉब्स
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • फोटो गैलरी
  • ज्योतिष
  • पर्यटन
  • स्पेशल स्टोरी
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Devbhoomisamvad.com
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • गढ़वाल
    • कुमाऊँ
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • आगरा
    • नोएडा
    • ग्रेटर नोएडा
    • गाजियाबाद
  • दिल्ली-NCR
    • ग्रेटर नोएडा
    • नोएडा
    • गाजियाबाद
    • गुरुग्राम
    • फरीदाबाद
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • एजुकेशन/जॉब्स
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन
    • फोटो गैलरी
  • ज्योतिष
  • पर्यटन
  • स्पेशल स्टोरी
Home उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर जनपद की तीनों सीटों पर फिर से खिला ‘कमल’,सीएम योगी...
  • उत्तर प्रदेश
  • ग्रेटर नोएडा
  • नोएडा
  • लखनऊ

गौतमबुद्ध नगर जनपद की तीनों सीटों पर फिर से खिला ‘कमल’,सीएम योगी ने तोड़ा बड़ा मिथक

By
DBS Reporter
-
March 11, 2022
0
213

गौतमबुद्धनगर जनपद की तीनों विधानसभा सीटों नोएडा, दादरी व जेवर पर फिर से भाजपा का ‘कमल’ खिला है। नोएडा सीट की बात करें तो यहां से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। पंकज सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के सुनील चौधरी को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया। वहीँ दादरी सीट पर भाजपा के तेजपाल नागर ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के राजकुमार भाटी को 70 हजार से अधिक वोटों से हराया। वहीं जेवर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को 56 हजार से अधिक मतों से पराजित किया।

योगी ने मुख्यमंत्री रहते गौतमबुद्धनगर आने का तोड़ा था मिथक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में जीत का परचम लहराया है। भाजपा ने प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 273 सीटों पर जीत हासिल कर दुबारा सत्ता पर कब्जा किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है कि जो मुख्यमंत्री नोएडा (गौतमबुद्धनगर) आता है उसकी कुर्सी चली जाती है। यानी वह दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद कई बार नोएडा, ग्रेटर नोएडा का दौरा किया। वह जब-जब नोएडा और ग्रेटर नोएडा आये, तब तब उन्होंने पूर्व के मुख्यमंत्रियों पर इस रुढ़वादिता को लेकर कटाक्ष भी किया था। उन्होंने हर कार्यक्रम में कहा था कि उन्हें कुर्सी की कोई चिंता नहीं है। वह क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा के लिए नोएडा व ग्रेटर नोएडा हजार बार आयेंगे। और आज उन्होंने एक बार फिर से यूपी का सिंहासन जीतकर इस मिथक को तोड़ दिया है।

दररसल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर नोएडा न आने की परम्परा वर्ष 1988 में शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह थे। उनके नोएडा आने के बाद वह चुनाव हार गये। उसके बाद एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह यादव की भी कुर्सी चली गयी थी। वर्ष 2007 में मायावती मुख्यमंत्री बनीं। तो वह भी कई बार नोएडा व ग्रेटर नोएडा आयीं। संयोग से वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा और दुबारा मुख्यमंत्री नहीं बन सकीं।

वर्ष 2012 में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने लेकिन डर की वजह से वह भी पूरे पांच साल नोएडा व ग्रेटर नोएडा नहीं आये, कहीं वर्ष 2017 में कुर्सी न चली जाए। इसके बावजूद सपा को वर्ष 2017 के विधानसभा के चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। उधर योगी आदित्यनाथ ने सभी मिथक व रुढ़वादी परम्परा को तोड़ते हुए नोएडा व ग्रेटर नोएडा में विकास कायरे की समीक्षा से लेकर शिलान्यास व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर एक रिकार्ड बना दिया। मुख्यमंत्री ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा ध्यान एनसीआर पर दिया। लिहाजा मुख्यमंत्री ने एक दर्जन से अधिक बार नोएडा व ग्रेटर नोएडा को दौरा किया।

  • TAGS
  • All three seats of Gautam Budh Nagar district in the account of BJP
  • CM Yogi broke the myth
  • गौतमबुद्ध नगर जनपद में फिर खिला ‘कमल’
  • तीनों सीट फिर से बीजेपी के खाते में
  • सीएम योगी ने तोड़ा मिथक
Previous articleउत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के नतीजे,कई सीटों पर रही काँटे की टक्कर,कौन कहाँ से जीता, देखें पूरी लिस्ट
Next articleमंथन शुरू : दिग्गजों को हारने का दर्द, पाला बदलने वालों को सबक सिखा गया यह चुनाव
DBS Reporter
DBS Reporter
http://www.devbhoomisamvad.com

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

16वें महाकौथिग-2026 की कार्यकारिणी का गठन, इंद्रा चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित; इस बार नौ दिनों तक सजेगा महाकौथिग मेला

“80वें स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर बीटा-2 में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी, वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं का किया सम्मान”

ग्रेटर नोएडा में स्ट्रे डॉग की समस्या के समाधान को लेकर प्राधिकरण की नई पहल, हर सप्ताह होगी बैठक

Recent Posts

  • संस्कृतिकर्मी, रंगकर्मी, शिक्षाविद प्रो. डी आर पुरोहित इंद्रमणि बडोनी सम्मान से नवाजे गए
  • चमोली टनल हादसा: भूस्खलन के दौरान सुरंग फंसे 10 श्रमिकों की मौत, 12 श्रमिक सुरक्षित निकाले गए, 117 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त
  • पौड़ी गढ़वाल के इस गांव में भारी बारिश से दो मंजिला मकान ढहा, मलबे में दबे चार लोग, 3 के शव बरामद, एक महिला को बचाया
  • 16वें महाकौथिग-2026 की कार्यकारिणी का गठन, इंद्रा चौधरी अध्यक्ष निर्वाचित; इस बार नौ दिनों तक सजेगा महाकौथिग मेला
  • स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण

EDITOR PICKS

POPULAR POSTS

Guru Tegh Bahadur shahid divas

यूपी में भी 24 नवंबर 2022 के अवकाश में बदलाव, अब...

November 23, 2022
Garhwali Brahmin

गढ़वाल की 75 ब्राह्मण जातियों का इतिहास, यहाँ पढ़ें

February 8, 2022
CBSE Re-verification- Revaluation date

CBSE बोर्ड परीक्षा में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों को रीचेकिंग...

May 13, 2023

POPULAR CATEGORY

  • उत्तराखण्ड11623
  • गढ़वाल6554
  • देहरादून3914
  • दिल्ली-एनसीआर2740
  • देश-विदेश2708
  • ग्रेटर नोएडा1902
  • कुमाऊँ1887
  • एजुकेशन/ जॉब्स1563
  • नोएडा839
ABOUT US
FOLLOW US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
©