Home उत्तराखण्ड UKSSSC paper leak case: पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सचिवालय का एक...

UKSSSC paper leak case: पेपर लीक मामले में उत्तराखंड सचिवालय का एक और अपर निजी सचिव अरेस्ट, अब तक 16 गिरफ्तार

Uttarakhand Subordinate Services Selection Commission

UKSSSC paper leak case:  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंड STFSTF ने उत्तराखंड सचिवालय के एक और अधिकारी अपर निजी को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार शख्स सूर्य प्रताप, ग्राम निवाड़, मंडी जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर का रहने वाला है। जो सचिवालय में अपर निजी सचिव ( न्याय विभाग) के पद पर नियुक्त है। सूर्य प्रताप के खिलाफ एसटीएफ को पुख्ता साक्ष्य मिले। जिसके बाद मामले में संलिप्त होने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इससे पहले बीते कल एसटीएफ ने सचिवालय के अपर निजी सचिव, गौरव चौहान को गिरफ्तार किया था। UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक यह 16वीं गिरफ्तारी है।