Home खेल ICC World Cup 2019: भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, कप्तान विराट...

ICC World Cup 2019: भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर, कप्तान विराट कोहली को लगी चोट

virat-kohli-injured

नई दिल्ली :  इंग्लैंड की सरज़मी पर एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 बीते 30 मई से शुरू हो चुका है. विश्वकप 2019 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए भारत सहित क्रिकेट खेले वाले 10 देशों टीम इंग्लैंड पहुंची हैं.

टीम इंडिया को अपना पहला मैच आगामी 5 जून को साउथ अफ्रीका से खेलना है. परन्तु इससे पहले इंग्लैंड से भारत के करोड़ों खेल प्रमियों के लिए बुरी खबर आ रही है. विश्वकप अभियान से पहले ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 जून को होने वाले ओपनिंग मैच की तैयारियों में जुटी टीम इंडिया के सबसे बड़े खिलाड़ी और कप्तान विराट कोहली को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। चोट के बाद भारतीय कप्तान टीम के फिजियो पैट्रिक फारहार्ट के साथ दिखे। हालांकि विराट कोहली की चोट कितनी बड़ी है इस बारे में अभी तक बीसीसीआई से आधिकारिक बयान नहीं आया है. टीम इंडिया को अपना पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है. उम्मीद की जा रही है कि विराट कोहली की चोट ज्यादा बड़ी न हो और वे पहले मैच के लिए पूरी तरह से फिट हो जायें. अगर ऐसा नहीं हुआ तो यह टीम इंडिया और फैंस के लिए बड़ी चिंता का विषय है.


यह भी पढ़ें:

विश्व कप क्रिकेट 2019 का महासंग्राम कल से, देखे किस दिन किस टीम के साथ भिड़ेगी टीम इंडिया