Home उत्तराखण्ड समय-समय पर रंग बदलती रहस्मयी खुर्पाताल झील के बारे में जानें

समय-समय पर रंग बदलती रहस्मयी खुर्पाताल झील के बारे में जानें

khurpatal-lake

मनुष्य सदैव से ही प्रकृति प्रेमी रहा है। और इसी प्रेम के चलते उसे प्रकृति के नज़ारों की भी तलाश रहती है। यदि आप भी किसी ऐसे सुरम्यं प्राकृतिक स्थान की खोज में हैं तो चलिए आपको उत्तराखंड के नैनीताल से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अद्भुत खुर्पाताल के विषय में जानकारी देते हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल कालाढूंगी मार्ग पर स्थित खुर्पाताल नामक गांव बसा है। यहाँ का मुख्य आकर्षण खूबसूरत सीढ़ीदार खेत व् कुदरती झील है, यह बहुत ही रमणीक स्थल है। समुद्रतल से 2365 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित इस झील का आकार घोड़े के खुर जैसा है यही कारण है कि इसे खुर्पाताल झील के कहा जाता है। चारों और से घनी पहाड़ियों से घिरी इस झील का पानी दूर से हल्का हरा दिखाई देता है एवं साफ़ व गर्म होता है इसलिए इसे गर्म पानी की झील नाम से भी जाना जाता है। सर्दियों के समय भी इस झील का पानी हल्का गुनगुना होता है तथा समय-समय पर यह अपना रंग बदलती रहती है। इसका रंग कभी लाल, कभी हरा तो कभी नीला दिखाई देता है इस कारण इसे लोग रहस्यमयी झील भी कहते हैं। सरकारों की अनदेखी के चलते इतनी सुंदर झील अब तक टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं बन पायी है। और न ही झील में जाने के लिए कोई रास्ता ही बना है। इस झील से थोड़ी ऊपर मनसा देवी मंदिर स्थित है। और यहीं से लोग इस झील के दर्शन करते हैं। एक मान्यता के अनुसार इस मंदिर से आप झील में पत्थर फेंकते हैं और यदि आपका फेंका पत्थर इस झील में पहुँच जाता है तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाती है। हालाँकि यहाँ से कुछ दूरी पर कुछ एक रिसोर्ट भी है लेकिन डेवलप न होने के कारण पर्यटकों की संख्या नाम मात्र की होती है।

नैनीताल जिले के सात तालों में से एक खुर्पाताल जाने के लिए नैनीताल से बस, टैक्सी या कार से खूबसूरत वादियों को निहारते एवं शांत वातावरण में बड़ी आसानी से पहुँच सकते हैं। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन हल्द्वानी है।

dwarika-prasad-chamoliदेवभूमिसंवाद.कॉम के लिए द्वारिका चमोली की रिपोर्ट

 

यह भी पढ़ें:

एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय का MBBS का परिणाम घोषित, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के छात्र यशनील रौतेला ने किया टॉप