3 करोड़ रुपये की बीयर पर बुलडोजर चलाकर किया नष्ट

0
455
3 करोड़ रुपये की बीयर पर बुलडोजर चलाकर किया नष्ट

नोएडा: यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड की नोएडा के गोदामों में रखीं 3 करोड़ रुपये की बीयर पर बुलडोजर चलाकर नष्ट करा दिया गया। गुरुवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी विभाग ने गौतमबुद्ध नगर जनपद के चापरौला तथा तिलपता स्थित बीयर गोदामों में छापा मारकर वहां रखी यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड एवं अन्य ब्रांड की करीब 3 करोड़ रुपये की बीयर की 11,652 पेटियों पर बुलडोजर चलाकर नष्ट करा दिया। यह बीयर एक्सपायरी डेट यानी समयावधि को पार कर चुकी थी और पीने लायक नहीं थीं।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि बीयर की समयावधि खत्म हो चुकी थी और लोगों के प्रयोग के लायक नहीं थी। किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचे, इसलिए 3 करोड़ की बीयर को नष्ट करा दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर किसी भी गोदाम या ठेके पर इस तरह की बीयर बेची जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:

25 साल पुरानी जेट एयरवेज हुई बंद, 20 हजार कर्मचारियों का भविष्य अधर में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here