Home दिल्ली-एनसीआर मायावती के भाई पर बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की बेनामी सम्पति जब्त

मायावती के भाई पर बड़ी कार्रवाई, 400 करोड़ की बेनामी सम्पति जब्त

mayawati-anand-kumar

नोएडा: इनकम टैक्स विभाग द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग आनंद कुमार और उनकी पत्नी से जुड़ी कुल 7 एकड़ जमीन को जब्त किया है। नोएडा स्थित इस बेनामी प्लॉट की कीमत 400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मायावती के भाई आनंद कुमार इस समय बसपा के उपाध्यक्ष हैं।