Home देश-विदेश गलती से जीरो लाइन पार कर गया BSF जवान, पकड़ ले गए...

गलती से जीरो लाइन पार कर गया BSF जवान, पकड़ ले गए पाकिस्तानी रेंजर्स

BSF jawan accidentally crossed the zero line

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस बीच पाकिस्तान ने एक और कायराना हरकत कर दी है। दरसल पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर BSF (सीमा सुरक्षा बल) का एक जवान गलती से जीरो लाइन (बॉर्डर) पार कर गया। बीएसएफ के इस जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जवान को रिहा नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार बुधवार सुबह किसान कंबाइन लेकर फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-208/1 के रास्ते खेत से गेहूं काटने गए थे। किसानों की निगरानी के लिए दो बीएसएफ जवान भी उनके साथ गए थे। इसी दौरान जवान गलती से बॉर्डर पार कर गया। हालांकि बीएसएफ की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है और फ्लैग मीटिंग जारी है।

दरसल जीरो लाइन बॉर्डर का वह हिस्सा होता है, जहां दोनों देशों की सीमाएं मिलती हैं। जीरो लाइन से पहले इस क्षेत्र में किसानों को खेती करने की इजाजत दी जाती है। हालांकि फसल बोने और काटने के दौरान बीएसएफ के जवान किसानों के साथ रहते हैं। इन्हें किसान गार्ड भी कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसएफ जवान कंटीली तार के दूसरी तरफ नो मेंस लैंड में फसल काट रहे किसानों की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान पाक रेंजर्स ने उसे हिरासत में ले लिया।

हालाँकि जो कंटीली तार होती है वह जीरो लाइन से काफी पहले लगी होती है और जीरो लाइन पर सिर्फ पिलर लगे होते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गर्मी काफी अधिक थी और जवान पेड़ की छांव में बैठने के लिए जीरो लाइन पार कर पाकिस्तान सीमा में चला गया। इतनी देर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे देख लिया। वह बीएसएफ की चेकपोस्ट पर पहुंच गए और जवान को हिरासत में लेकर उसका हथियार कब्जे में ले लिया। जैसे ही यह खबर मिली, बीएसएफ के बड़े अफसर बॉर्डर पर पहुंचे। जवान को छुड़ाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और बीएसएफ अफसरों के बीच रात तक मीटिंग चलती रही। परंतु 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जवान को रिहा नहीं किया गया है।

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल काफी तनावपूर्ण है। भारत ने पाकिस्तान पर कुछ पाबंदियां भी लगा दी हैं। इसी बीच बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार करके पाकिस्तान की सीमा में चले जाने की घटना से सरकार चिंतित है। गया। बीएसएफ ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन फ्लैग मीटिंग अभी भी जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई हल निकलेगा और जवान वापस आ जाएगा।

आगे क्या होगा

सीमा पर स्थिति अब तनावपूर्ण बनी हुई है और बीएसएफ अधिकारी जवान को सुरक्षित रूप से वापस लाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ बातचीत जारी रखे हुए हैं। दोनों देशों के बीच सीमा पर इस तरह की घटनाओं की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश की जा रही है।