Home एजुकेशन/ जॉब्स CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की...

CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की जारी, कब से शुरू होंगे एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

cbse-10th-board-exam-datesheet

CBSE Board Exams Datesheet: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। CBSE द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है।

डेटशीट में सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षा की तारीख, समय और अन्य परीक्षा निर्देश है। बोर्ड ने कहा कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। बोर्ड ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है।

शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। पिछले साल देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 10वीं और 12वीं के एग्जाम दो टर्म में आयोजित किया गया था। इस दौरान जो छात्र संक्रमण की वजह से एक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, उनके मार्क्स दूसरी परीक्षा के आधार पर कैलकुलेट किए गए थे। लेकिन इस पॉलिसी को अब सीबीएसई ने खत्म कर दिया है। कोरोना से उबरने के बाद इस बार बोर्ड एग्जाम 100 प्रतिशत सिलेबस के साथ होंगे।

CBSE Class 10 Date Sheet 2023

  • पेंटिंग – 15 फरवरी 2023
  • अंग्रेजी – 27 फरवरी 2023
  • विज्ञान – 04-मार्च 2023
  • होम साइंस – 6 मार्च
  • सोशल साइंस – 15-मार्च 2023
  • संस्कृत – 11 मार्च 2023
  • कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आईटी, एआई – 13 मार्च
  • हिन्दी ए/बी – 17 मार्च 2023
  • गणित बेसिक / स्टैंडर्ड 21 मार्च 2023

CBSE Class 12 Date Sheet 2023

  • 15 फरवरी, 202 – इंन्टरप्रिन्योरशिप
  • 16 फरवरी, 2023 – बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी), फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस
  • 17 फरवरी – डांस
  • 20 फरवरी – हिंदी इलेक्टिव एंड कोर
  • 21 फरवरी – फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस
  • 22 फरवरी – अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग
  • 24 फरवरी, 2023 अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर
  • 25 फरवरी – रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस
  • 27 फरवरी – रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया
  • 28 फरवरी – केमिस्ट्री
  • 1 मार्च, 2023 – बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन
  • 2 मार्च, 2023- ज्योग्राफी
  • 3 मार्च 2023 – योग
  • 4 मार्च 2023 हिन्दुस्तानी संगीत वोकल
  • 6 मार्च, 2023- फिजिक्स
  • 9 मार्च, 2023 – लीगल स्टडीज
  • 10 मार्च, 2023 भाषाएं
  • 11 मार्च, 2023 – मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स
  • 13 मार्च , 2023 – फिजिकल एजुकेशन
  • 14 मार्च, 2023 – फैशन स्टडीज
  • 16 मार्च, 2023 – बायोलॉजी
  • 17 मार्च, 2023 – इकोनोमिक्स
  • 18 मार्च, 2023 – पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट
  • 20 मार्च, 2023 – पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)
  • 23 मार्च, 2023- इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस
  • 25 मार्च, 2023 – बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
  • 29 मार्च, 2023- इतिहास
  • 31 मार्च, 2023- अकाउंटेंसी
  • 1 अप्रैल, 2023 – गृह विज्ञान
  • 3 अप्रैल, 2023 – समाजशास्त्र
  • 5 अप्रैल , 2023 – साइकोलॉजी

यहाँ देखें पूरा टाइम टेबल

Datesheet for CBSE 10 and 12 exam