Home उत्तराखण्ड डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर NIT श्रीनगर में भव्य समारोह...

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती पर NIT श्रीनगर में भव्य समारोह आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्यौगिकी संस्थान श्रीनगर गढ़वाल के सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पौड़ी गढ़वाल के मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज तथा विशिष्ट अतिथि डी.पी. आर्य, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, डॉ. ममता आर्य एसोसिएट प्रोफेसर एचएनबी गढ़वाल विवि. श्रीनगर की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालय के छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा डॉ. भीम राव अम्बेडकर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों सहित मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज के प्रभावशाली ओजमयी व्याख्यान समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।

इस अवसर पर डॉ. भीमाराव अंबेडकर चेतना समिति के संरक्षक श्याम लाल लिंगवाल, अध्यक्ष मंगत राम मठियाल, जिला समन्वयक भारत भूषण परमार, बीआरसी मुकेश काला, शिक्षक संजय प्रकाश, राजेंद्र प्रसाद अध्यक्ष अनु.जा., अनु.जन. जाति, अ. पि. व. ग. विवि. श्रीनगर तथा कवि एवं साहित्यकार नीरज नैथानी उपस्थित रहे।