Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड: शहीद हवलदार प्रदीप थापा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री...

उत्तराखंड: शहीद हवलदार प्रदीप थापा की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

shahid-pradeep-thapa

देहरादून : नागालैंड में शहीद हुए गोरखा राइफल्स के हवलदार प्रदीप थापा को आज नम आंखों से विदाई दी गयी। शहीद की अंतिम यात्रा में आज जनसैलाब उमड़ पड़ा। उत्तराखंड के देहरादून के अनारवाला निवासी गोरखा राइफल्स के हवलदार प्रदीप थापा शुक्रवार को नागालैंड में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। आज उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की, एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें, उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।