श्रीनगर: श्रीकोट ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के शिल्पी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सम्पूर्ण सिंह रावत ने की।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने नेहरू जी के देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती तथा आधुनिक भारत की नींव रखने में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में बी.एस. दानू, वाई.एस. पंवार, रविन्द्र सिंह रावत, मोनालिसा तथा ब्लॉक अध्यक्ष संजय फौजी भाई सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय संबोधन में सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान देश हमेशा याद रखेगा और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में रघुवीर प्रसाद, रामचन्द्र चौहान, शीशपाल पटवाल, विमल प्रकाश पाण्डेय, विजय लाल, धीरेन्द्र सिंह नेगी, हरि सिंह मल्ल, एस.एस. नेगी, देवेश्वरी रावत, कुलदीप नेगी, प्रकाश रतूड़ी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




