देवभूमि का जवान इम्फाल में हुआ शहीद, 3 बेटियों के पिता थे

0
526

देहरादून:  देवभूमि उत्ताराखंड का एक और जवान शहीद हो गया है। शनिवार को 27 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात काशीपुर के जसपाल सिंह रावत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर शहीद हो गए। जाएगा। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल, धुमाकोट के रहने वाले 41 वर्ष के जसपाल सिंह रावत 27 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर तैनात थे। इन दिनों वह (इंफाल) मणिपुर में तैनात थे।

सूचना के मुताबिक 19 जनवरी को डयूटी के दौरान वह एक स्थान से दूसरे स्थान को सीढ़ी लेकर जा रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से वह शहीद हो गए। उनके छोटे भाई हर्ष पाल भी वहीं तैनात हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह भी गढ़वाल राइफल्स से सेवानिवृत्त हुए थे।

उनकी शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सोमवार को उनका शव काशीपुर लाया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा तीन बेटियां मोनिका (16) सोनिका (13) अनामिका (09) और बेटा आकाश (06) हैं।

यह भी पढ़ें:

हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली में राज्य स्तरीय निःशुल्क स्पाइन कैंप

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here