सतपुली : वन रेंज सतपुली के अंतर्गत ग्राम चमासू की सरहद के जंगलों में भीषण आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी फैल गयी। हवा के रुख के कारण आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि आग लोगों के घरों के पास पहुंचने लगी। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग सतपुली की टीम ने मौके पर पहुँचकर आग को बुझाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद शाम लगभग पांच बजे कोटद्वार से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में प्रयासरत है।
ग्राम चमासू के ग्रामीण प्रताप सिंह का कहना है पिछले कुछ वर्ष पूर्व जंगल में आग लगने के कारण हमारा मकान जल चूका है और आज भी आग हमारे घर के पास पहुँचने वाली हमारा सारा परिवार आग को बुझाने में लगा है ताकि आग हमारे घर तक न पहुँच पाये। आखिर जो भी व्यक्ति आग लगाता है सरकार उसके विरुद्ध कार्यवाही क्यों नही करती है।
रेंज अधिकारी सतपुली डी सी जोशी का कहना है कि आज दोपहर 1:00 बजे लगभग सूचना मिली की गार्ड चौमासो पधार चोमासु में के जंगलों में आग लग गई है जिसके पश्चात वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची आप पर काबू ना पाने के बाद दमकल की गाड़ी आग को बुझाने का प्रयास कर रही है वही वन विभाग टीम भी आपको बुझाने में दमकल की गाड़ी का मदद कर रही है।












