उत्तरांचल युवा जन संगठन फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी का गठन: लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने जगत सिंह रावत

0
532

फरीदाबाद : उत्तरांचल युवा जन संगठन (रजि०) फरीदाबाद की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जगत सिंह रावत लगातार तीसरी बार उत्तरांचल युवा जन संगठन फरीदाबाद के अध्यक्ष बने हैं। यह संस्था कई वर्षों से सेहतपुर फरीदाबाद में उत्तराखंड प्रवासियों की सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर को आगे बढ़ा रही है। इस बार भी उत्तरांचल युवा जन संगठन फरीदाबाद के कार्यकारिणी चुनाव में दो बार पहले अध्यक्ष रहे चुके जगत सिंह रावत व उनकी टीम पर संस्था के आजीवन सदस्यों ने भरोसा जताया। चुनावों को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सदस्यों ने चुनाव अधिकारी हर्षपाल नेगी व सह चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह नेगी व विक्रम सिंह रावत का धन्यवाद किया, तथा नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। संस्था के मीडिया प्रभारी रमेश चंद के मुताबिक चुनाव कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में हुये और नई कार्यकारिणी पूर्व की भांति सबको साथ लेकर संस्था को आगे ले जाने व निरंतर अपने लोगों की सेवा में तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से संस्था दिल्ली फरीदाबाद व उत्तराखंड में उत्तराखण्ड समाज के लिए निरन्तर कार्य करता आ रही है उसे लेकर नई कार्यकरणी आगे बढ़ेगी और प्रवासी समाज मे उत्तराखण्ड की संस्कृति का प्रचार प्रसार के साथ समाज का विकास में अपना योगदान देगी। और सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती के साथ एकजुट होकर समाज के हितों के लिए  कार्य करती रहेगी।

नवगठित कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष- जगत सिंह रावत
  • उपाध्यक्ष- मंगल सिंह पटवाल
  • महासचिव- उमेश काला
  • सचिव- मोहन सिंह रावत
  • कोषाध्यक्ष- गिरीश लखेडा
  • उप कोषाध्यक्ष- ललित धौंडियाल
  • सांस्कृतिक सचिव- कमल पोखरियाल
  • उप सांस्कृतिक सचिव- श्रीमती बिंदु नेगी
  • संगठन सचिव- मदन भंडारी
  • शिक्षा सचिव- खेमा नंद ढौंडियाल
  • मीडिया प्रभारी- रमेश चंद
  • प्रचार सचिव- श्रीकांत राणा
  • व्यवस्थापक- राजेश डबराल