Home उत्तराखण्ड शंकर सिंह पटवाल बने अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के अध्यक्ष, गजेंद्र...

शंकर सिंह पटवाल बने अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन के अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह रावत सचिव चयनित

Retired Employee Development Organization

श्रीनगर गढ़वाल : अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर बुधवार को संगठन के नर्सरी रोड स्थित कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी गब्बर सिंह चौहान एवं सह निर्वाचन अधिकारी शिवचरण सिंह रावत की देख रेख में चुनाव संपन्न हुए। अध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। जिसमें से शंकर सिंह पटवाल अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित घोषित किए गए। द्वितीय स्थान पर पीसी नौडियाल तथा तृतीय स्थान पर दाताराम डंगवाल रहे। वहीँ उपाध्यक्ष गिरीश प्रसाद बहुगुणा, सचिव गजेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल तथा सह सचिव पर विजय प्रसाद सती को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। जिसमे दयाराम पुरी, कार्तिक सिंह बिष्ट, राजाराम जोशी, प्रेम लाल पाण्डेय, बेलम सिंह नेगी, एमएस रौतेला, गणेश पुरी, धनीराम पुरी, केशव काला, रामचंद्र नौटियाल, टीपी उनियाल को प्रांतीय प्रतिनिधि निर्विरोध चुना गया। रा0 शि0 संघ के पूर्व मण्डलीय प्रवक्ता महेन्द्र सिंह नेगी ने शंकर सिंह पटवाल सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवम सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।