कल्जीखाल: ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा के बीजेपी में शामिल होने के बाद पहली बार अपने गृह ब्लॉक कल्जीखाल पहुंचने पर मण्डल अध्यक्ष अनिल नेगी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं एवं आतिशबाजी से प्रमुख महेंद्र राणा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कल्जीखाल बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह राणा ने हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया था। राणा के साथ कल्जीखाल विकासखण्ड़ के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अर्जन पटवाल भी अपने कई समर्थकों सहित भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले ब्लॉक सभागार में आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में भाजपा पाधिकारियों ने राणा सहित सभी नए सदस्यों का फूल मालाओं और भाजपा का पटका और टोपी पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने भाषण में कहा कि महेन्द्र राणा के भाजपा में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिली है।

बतादें कि महेंद्र राणा पूर्व में दो बार कल्जीखाल ब्लॉक के प्रमुख रह चुके है। जबकि वर्तमान में उनकी पत्नी बीना राणा कल्जीखाल की प्रमुख है। महेन्द्र राणा का कल्जीखाल विकास में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कल्जीखाल विकास खंड को पुरस्कार दिलाकर समूचे प्रदेश में एक विशेष पहचान दिलाई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे पार्टी में शामिल होने पर गर्व का अनुभव हो रहा है। मैं पार्टी के लिये तन मन धन से समर्पित रहूँगा। इस अवसर पर ज्येष्ठ उप्रमुख प्रमुख मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी ने कहा की मै भी गर्व कर रहा हूं, कि मेरे दुबारा मंडल अध्यक्ष कार्यालय में महेंद्र राणा जैसे तीन बार प्रमुख रहने वाले जनसेवक भाजपा में शामिल हुए।

स्वागत सम्मान समारोह में प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय पटवाल, भाजपा मंडल महामंत्री नरेन्द्र पटवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश चन्द्र शाह, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल सुधीर भट्ट, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशोदा देवी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभाष डोभाल, कनिष्ठ उपप्रमुख अर्जुन पटवाल, पूर्व ज्येष्ठ उ पप्रमुख महेंद्र कुमार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख दरवान सिंह नेगी, प्रधान मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद खुगाशाल,  लक्ष्मीकान्त, ब्लॉक मीडिया संयोजक लक्ष्मण सिंह डुकलान, सह सयोजंक नीतू लिंगवाल, मनमोहन सिंह रावत, शिव प्रसाद कुकरेती, प्रदीप थपलियाल, जयपाल सिंह, रजनी मौर्य, रजनी देवी, संगीता, नीरजा खुगशाल, अशोक रावत,  सन्तोष रावत,  अजय पटवाल, क्षेत्र के कई प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र प्रसाद जय माता की ने किया।