indira-gandhi

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर डेल्टा-1 स्थित पार्टी कार्यालय पर किया गया था। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष में बीता। बचपन में पिता पंडित जवाहर लाल नेहरु अक्सर जेल व स्वतंत्रता आंदोलन में व्यस्त रहते थे व उनकी मां अस्वस्थ थी। इंदिरा गांधी ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में वानर सेना बनाकर हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश को अगल राष्ट्र बनाया। गरीबी हटाओ, बैंकों का राष्ट्रीकरण, रियासतों को मिलने वाले प्रिवी पर्स (राज भत्ता) बंद किए एवं भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाया। डॉ. महेंद्र सिंह नागर ने कहा कि श्रीमती गांधी ने कभी विदेशी ताकतों के सामने हार नहीं मानी व भारत को वि शक्ति बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता वीरेंद्र गुड्डू, अशोक पंडित, आरबी शर्मा, प्रवीन रावल, नवीन नागर, रजा, रईसा बेगम, सलैमी बेगम, धारा चौहान, अनुज नागर, ऋषि पाल भाटी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।